Happy Holi Caption 2019
होली एक ही तरह का जीवन जीते-जीते व्यक्ति उग जाता है। इसके लिए समाज ने अनेक प्रमुख त्यौहारों मेलों आदि की व्यवस्था की है। हमारे देश में सभी धर्मों को मनाने वाले लोग रहते हैं। सभी के अपने-अपने त्योहार हैं। हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में होली का महत्वपूर्ण स्थान है होली मनाने का कारण : होली का त्योहार फाल्गुन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। बसंत ऋतु के आगमन से चारों ओर सुगंधित वातावरण हो जाता है। खेतों में फसलें पकने के लिए तैयार हो जाती है। किसान फसलों को देखकर खुश हो उठता है। उसकी यह खुशी होली के त्यौहार के रूप में फूट पड़ती है। यह भी कहा जाता है कि प्राचीन काल में हिरण्यकशिपु ने अपने पुत्र प्रहलाद को मारने के लिए अपनी बहन होलिका को बुलाया था। होलिका को वरदान मिला था। कि वह आग में नहीं जलेगी। वह प्रहलाद को गोद में लेकर आग में बैठ गई। भगवान की कृपा से प्रहलाद तो बच गए। परंतु होलिका जलकर राख हो गई। इस खुशी में प्रतिवर्ष होली वाले दिन होलिका दहन किया जाता है। होली मनाने का ढंग : होली के त्यौहार की तैयारी 1 माह पहले से होने लगती है। मोहलों में उपले, लकड...
Comments
Post a Comment